दादा-पोते को सांप ने काटा, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा कि अस्‍पताल से भागने लगे मरीज और तीमारदार

गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. दादा और पोते को सांप ने काट लिया. परिजन आनन-फानन में दोनों को लेकर सदर अस्‍पताल पहुंचे. डॉक्‍टर के साथ ही अस्‍पताल में भर्ती मरीज और तीमारदार उस वक्‍त हैरान रह गए, जब दोनों के साथ आए परिजनों ने थैले से सांप निकाला. परिजनों का कहना था कि उन्‍होंने सांप को इसलिए अपने साथ लाया, ताकि उसकी पहचान हो सके. थैले से सांप निकालते ही अस्‍पताल में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार भय से इधर-उधर भागने लगे. बाद में पता चला कि सांप मरा हुआ है, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.

गोपालगंज में सदर अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सांप के साथ सर्पदंश से पीड़ित बच्चे और बुजुर्ग को लेकर परिजन इलाज कराने पहुंचे. सांप को देखते ही स्वास्थ्यकर्मी और इलाज कराने आए मरीज के तीमारदार भागने लगे. बाद में पता चला कि सांप को पहले ही मार दिया गया था. बताया जाता है कि थावे थाना क्षेत्र का लछवार गांव में बीती रात 4 साल के हार्दिक कुमार और उसके दादा रामाशीष पंडित को सांप ने डस लिया था. घटना के बाद परिजनों ने सांप को मार डाला. इसके बाद परिजन बच्चे और दादा को सदर अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में इलाज कराने पहुंच गए.

परिजनों ने बताया कि सांप ने पहले बच्चे को डसा था. उसके बाद पोते को बचाने गए बुजुर्ग दादा को भी सांप ने डस लिया. सांप की प्रजाति की पहचान हो सके, इसलिए उसे मारने के बाद सदर अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए परिजन लेकर पहुंचे थे. परिजनों के मुताबिक, बच्चा दरवाजे पर खेल रहा था. इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया. बच्चे को सांप से बचाने पहुंचे उसके दादा को भी सांप ने डस लिया. इसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और सांप को लाठी-डंडे से मार दिया. वहीं, डॉक्टर के मुताबिक, इलाज के बाद दादा और पोते खतरे से बाहर हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

JuraLeaf CBD Gummies 100% Certified By Specialist!

True north cbd gummies para que sirve Surveys

Retrofit Keto ACV Gummies Surveys [Refit Keto] Value Advantages and Does Retro Fit Keto Truly Work?